0
-:: बिना किसी साफ्टवेयर के विण्डोज को ऑटो शटडाउन करें ::-
स्टार्ट बटन पर क्लिक कर करें------आल प्रोग्राम पर जायें-------ऐसेसरीज पर जायें---------- नोटपैड को ओपन करें
नोटपैड ओपन करने के बाद उसमें टाइप करें shutdown -s -t, इस कोड को लिखने के बाद जितने समय में कम्प्यूटर को बंद या शटडाउन करना है उतना समय सेकेण्ड में लिखिये मानिये आपको अपने कम्प्यूटर को 30 मिनट बाद बन्द करना है तो टाइप कीजिये shutdown -s -t 1800 और
इस फाइल को सेव कर दीजिये। फाइल सेव करते समय आप जो भी नाम दें उसके बाद .bat अवश्य लगा दें। जैसे आपको ram नाम से फाइल सेव करनी है तो आपको लिखना होगा ram.bat । फाइल के से होने के बाद बनी हुई फाइल को ओपन करिये यहॉ आपके कम्पयूटर के शटडाउन होने का मैसेज लिखा आयेगा और आपके लगाये हुए समय पर कम्प्यूटर अपने आप शटडाउन हो जायेगा। अगली बार जब भी आपको 30मिनट बाद कम्प्यूटर को शटडाउन करना हो तो बस इसी फाइल को फिर से ओपन कर लीजिये और आपका टाइमर फिर से एक्टीवेट हो जायेगा

















0आपको यह पोस्ट कैसी लगी..............? नीचे इसके बारे में टिपण्णी अवश्य करे। "धन्यवाद"